जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में एक बार फिर से अपराधियों ने एक महिला से लाखों के गहने उतारकर भाग निकले है. सोनारी वेस्ट ले आउट सी रोड निवासी महिला नविंदर कौर शाम करीब 5.30 बजे वह वाकिंग करने गयी थी. वहां से वह घर लौट रही थी तभी तीन अज्ञात युवक ने उनको सी रोड स्थित जोजो पान दुकान के पास उनको रोका और उसके पास आकर अपने आपको पुलिसवाला बताकर उसको कहने लगा कि वे जो जेवरात पहनी है, उसे उतारकर उनको दे दें ताकि वह उसे सुरक्षित कर उनको वापस दे दें और इस तरह उन लोगों ने उनको झांसे में लेकर उनके सारे जेवरात उतरवा लिया और उसको कागज के टुकड़े में लपेटकर धोखे से दूसरा कागज के टुकड़े में लपेटकर वापस पकड़ा दिया. जब वह घर वापस गयी और उसे कागज के टुकड़े को खोला तो पाया कि उस कागज में असली जेवरात की जगह दो नकली कंगन थे. तब जाकर उसको यह पता चला कि उसका सामान लूटा जा चुका है. बताया जाता है कि उचक्कोर ने उनके 2.50 तोला का एक सोने का कड़ा, 1.50 तोला का सोने का चेन, डायमंड लॉकेट और डायमंड अंगूठी लेकर चले गये है.




