
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर से एक युवती का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में युवती के भाई के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही है। छापामारी की जा रही है। बागबेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा। ( नीचे देखिए पूरी खबर)
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गाड़ी से बैट्री चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गाड़ी से बैट्री चोरी करने के आरोपी साहिल भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी साहिल भुइयां गोलमुरी केबल टाउन के रहने वाले वरुण कुमार की मानगो बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में से बैट्री चोरी कर रहा था। उसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने साहिल के पास से बैट्री बरामद कर ली है। उसे लिखा पढ़ी कर शुक्रवार को जेल भेजा गया




