
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह में एक्सिस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ करते एक युवक संजय सिंह गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को उलीडीह थाना पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में संजय की मेडिकल जांच कराई और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. संजय सिंह मूल रूप से बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव का रहने वाला है. उलीडीह थाना पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है. पूछताछ में संजय सिंह ने अपना जुर्म कबूला है. उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि संजय सिंह बीती रात 1:30 बजे एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसा हुआ था और तोड़फोड़ कर रहा था. पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है. उलीडीह थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक कौलेश कुमार के आवेदन पर संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे जेल भेजा गया.




