
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित कागलनगर के पास बोलेरो पर सवार स्थानीय निवासी रविदास ने फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनारी निर्मलनगर निवासी विशाल महतो को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस को पुछताछ में विशाल ने बताया कि रविदास के पुराने विवाद को लेकर उसे जान से मारने के लिए उस पर फायरिंग की थी. वह संतोष ठाकुर के साथ रविदास को मारने निकला था. बाइक वह चला रहा था दिवाकर और संतोष ठाकुर पीछे बैठे थे. सोनारी राम मंदिर के पास बोलेरो के आगे आकर तीन फायरिंग की जिसमें रविदार को एक गोली लगी थी. सोनारी थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल पुर्व में भी फायरिंग मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल संतोष, दिवाकर और अन्य के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. ज्ञात हो कि 21 दिसंबर को सोनारी राम मंदिर के पास तीनों ने रविदास को गोली मारकर घायल कर दिया था





