जमशेदपुर : टाटा स्टील के हेड कारपोरेट कम्यूनिकेशन राजेश राजन को जमशेदपुर के डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के मैनेजिंग कमेटी में जगह दी गयी है. उनकी नियुक्ति का पत्र डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल की अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर ने जारी की है. उनको मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी में जगह दी गयी है. उनको कहा गया है कि उनकी यह नियुक्ति स्कूल के विकास और उसके एक्सीलेंस में बढ़ोत्तरी के लिए की गयी है.



