• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित समीक्षा बैठक, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई का दिया गया निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. बैठक में म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, सर्टिफिकेट केस, ऑनलाइन लगान, आरसीएमएस एंट्री, परिशोधन, भूमि विवाद समाधान दिवस, सीओ मुलाकात कार्यक्रम एवं अन्य अहम बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई. उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक म्यूटेशन आवेदन का निष्पादन 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी आवेदन को 30 दिनों से अधिक समय लग रहा है अथवा अस्वीकृत (रिजेक्टेड) किया जा रहा है, तो कारणों का स्पष्ट एवं उचित उल्लेख करें जिससे पारदर्शिता बनी रहे और आवेदक को संतोषजनक जवाब मिल सके. समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि जनवरी से जुलाई 2025 तक जिले में कुल 7691 म्यूटेशन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 48 प्रतिशत का निष्पादन किया गया है. 93 मामले 30 से 90 दिन तथा 8 मामले 90 से 180 दिनों तक लंबित पाए गए. साथ ही 32 प्रतिशत आवेदन त्रुटियों के कारण रिजेक्ट किए गए, जिसे उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए सभी सीओ को निर्देश दिया कि आवेदकों को सही दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि रिजेक्शन की संख्या में कमी आए. सुओ-मोटो म्यूटेशन के अंतर्गत प्राप्त 4673 आवेदनों में से 2228 मामलों का निष्पादन, जबकि 1475 मामलों को रिजेक्ट किया गया. वहीं भूमि स्वामित्व से संबंधित परिशोधन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त 9624 आवेदनों में से 5471 मामलों का निष्पादन किया गया और लंबित आवेदन केवल 4 फीसदी हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि आवेदकों को सही दस्तावेजीकरण हेतु मार्गदर्शन किया जाए, स्पष्ट चेकलिस्ट साझा की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. बैठक में राजस्व वाद प्रबंधन प्रणाली, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान, विभिन्न विभागों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित प्राप्त आवेदन, भूमि विवाद समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई. राजस्व वाद प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लंबित वादों की नियमित रूप से निगरानी की जाए और संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए. साथ ही, भूमि सीमांकन कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित लंबित सीमांकन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए ताकि भूमि विवादों का निपटारा हो. ऑनलाइन लगान भुगतान की प्रगति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक भू-स्वामियों को डिजिटल भुगतान हेतु प्रोत्साहित करें और ऑनलाइन लगान प्रणाली को जनहितकारी एवं पारदर्शी रूप में लागू किया जाए. इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा भूमि अधियाचना (रिक्वीजशन ऑफ लैंड) से संबंधित जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों की विधिसम्मत जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि समय पर उपलब्ध कराई जा सके. बैठक में अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एलआरडीसी धालभूम, सब रजिस्ट्रार, सभी सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur sakchi auto stand hungama : साकची ऑटो स्टैंड में शनिवार को विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, रंगदारी वसूलने पहुंचे युवकों के विरोध ने लिया हंगामे का रूप, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला   
खबर

Jamshedpur sakchi auto stand hungama : साकची ऑटो स्टैंड में शनिवार को विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, रंगदारी वसूलने पहुंचे युवकों के विरोध ने लिया हंगामे का रूप, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला   

September 19, 2026
jamshedpur new dhaba : गाढ़ाबासा में खुला एमएस देशी ढाबा, अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा
खबर

jamshedpur new dhaba : गाढ़ाबासा में खुला एमएस देशी ढाबा, अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा

September 19, 2026
jamshedpur durga puja : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त से मिली केंद्रीय समिति, चार प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा
खबर

jamshedpur durga puja : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त से मिली केंद्रीय समिति, चार प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा

September 19, 2026
Next Post

Jharkhand big burst : रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री को हिरासत में लिया गया

Gujarat Bridge collapsed- गुजरात के वडोदरा में पुल टूटा, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं, 9 की मौत, मध्य गुजरात का सौराष्ट्र से संपर्क टूटा

Jharkhand ex cm Babulal meets cm Hemant : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुरुजी का हाल चाल जानने पहुंचे दिल्ली, सीएम हेमंत सोरेन से मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News