जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के सेवानिवृत्त चालक देवानंद को विदाई दी गई. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने चार दशकों के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएं दी. उपायुक्त ने उनके समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की.(नीचे भी पढ़े)

समारोह में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, स्थापना उप समाहर्ता चंद्रजीत सिंह, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं समाहरणालय संवर्ग के अन्य कर्मियों ने भी अपने विचार रखे तथा देवानंद को शॉल, स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विभागीय सहयोग और सहकर्मियों के स्नेह के लिए कृतज्ञता प्रकट की. कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ. पूरा वातावरण आत्मीयता और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा.




