
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र मे भागवत मोहल्ला मे एक घर में भैयालाल (50) नामक व्यक्ति की अजीबोगरीब तरीके से मौत हो गई. जहां घर मे पूजा करने के दौरान भैयालाल नामक व्यक्ति के गले मे त्रिशूल घूस गया. इसके बाद आनन-फानन मे परिवार के लोगो ने उन्हें टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूजा घर को बंद कर पूरे मामले कि जांच कर रही है. परिवार के लोगो का कहना है कि रोजाना घर मे घंटो पूजा करते थे. आज भी घर मे वे भगवान शिव की पूजा कर रहे थे. तभी अचानक वह बेहोश हो गया. इसी दौरान अचानक से वह बेहोश होकर भगवान शिव के त्रिशूल पर ही गिर गया, जिससे त्रिशूल उनके गले मे जा घुसा. इसके बाद उनको लहुलुहान हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि वह काफी देर तक कमरे में ही पड़े रह गये थे. इस कारण काफी खून बह गया था, जिस कारण उनकी मौत हो गयी. हालांकि, डीएसपी ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है, यह पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है.






