
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी 58 चुनचुन भकत सरायकेला में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. इस घटना के बाद उन्हे इलाज के लिए एमजीएम और फिर टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इधर शनिवार देर रात उनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई. अब अस्पताल प्रबंधन ने मौत का कारण कोविड-19 बताया है. इस बात को मृतक के परिजन मानने से इंकार कर रहे है. उन्होने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत के कारण को सड़क दुर्घटना में बदलने की मांग की है. मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पिता बिजली का काम करते थे. 3 अगस्त को वे किसी काम से सरायकेला के कोलेबिरा जा रहे थे. रास्ते में ट्रेलर के धक्के से वे घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पातल भेजा गया जहां से उन्हे टीएमएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उनका सिटी स्कैन किया गया और गंभीर बताते हुए एचडीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. दो दिन एचडीयू में इलाज करने के बाद 5 अगस्त को उन्हे बताया गया कि उनके पिता कोविड पोजिटिव है. उन्हे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. 7 अगस्त की देर रात उन्हे फोन कर जानकारी दी गई की उनके पिता की मौत हो गई है. अब अस्पताल प्रबंधन उनके पिता का मौत का कारण कोविड-19 बता रहा है.





