जमशेदपुर : बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय, जमशेदपुर के समक्ष फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन (AIBEA) के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया. लेडी कॉमरेडों सहित जमशेदपुर अंचल में विभिन्न शाखाओं के 50 से अधिक कर्मचारी धरना में में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. यूनियन की मांगों में सभी संवर्ग में पर्याप्त बहाली, आर्थिक लाभ में उचित हिस्सेदारी, चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का सरलीकरण आदि शामिल है. जबकि धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन की ओर से प्रबंधन की कामगार नीति, बैंक आफ इंडिया के निजीकरण तथा द्विपक्षीय समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया गया. धरना-प्रदर्शन में यूनियन के उप महासचिव कामरेड सपन कुमार अदक, पुलक सेनगुप्ता, पूर्ण चंद्र प्रमाणिक, अखिलेश्वर उपाध्याय, जय सिंह हेंब्रम, रेखा सोय, श्याम पद दास, प्रिया, संगीता मानिक, एकता गर्ग, सुनिता हांसदा, शशिकांत, पोउलमी हेंब्रम, कामेश्वरी समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए.







