• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur disha meeting : जमशेदपुर के सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक, ट्राफिक चेकिंग का सांसद, विधायकों ने किया विरोध, जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर दिया गया जोर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जमशेदपुर पूर्वी पूर्णिमा साहू, विधायक घाटशिला सोमेश चंद्र सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रमुख, तीनों मनोनित सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि समेत उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी, रूरल एसपी, एडीसी, धालभूम एवं घाटशिला अनुमंडल के एसडीओ व सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों को लेकर विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई. सांसद ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित विधायकगणों, जिला परिषद अध्यक्ष, मेयर, प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विकासात्मक आवश्यकताओं एवं संचालित योजनाओं में गुणवत्ता के संदर्भ में समिति के समक्ष अपने सुझाव रखे. संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये. विधायक जमशेदपुर पूर्वी ने एपेक्स अस्पताल के पास वहीं जुगसलाई विधायक ने एमजीएम के आगे बोड़ाम-पटमदा से आने वाले ग्रामीणों की वाहन जांच, विधायक पोटका ने दूसरे प्रदेशों जैसे बंगाल और ओड़िशा के वाहन नंबर की जांच पर अपने विचार एवं सुझाव रखे. वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस को संवेदनशीलता और पारदर्शिता से कार्य करने तथा व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया गया. विद्युत विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह सभी उपभोक्ताओं के मीटर की नियमित रीडिंग एवं बिलिंग सुनिश्चित हो. क्यूआरटी के द्वारा खराब ट्रांस्फॉर्मर बदलने, अन्य समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे गर्मी के कारण नागरिकों को परेशानी नहीं हो. शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण को जर्जर एवं अनुपयोगी स्कूली भवनों को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने की कार्रवाई करने को कहा गया. सरकारी विद्यालयों में बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, आवासीय विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, चारदिवारी निर्माण तथा स्कूलों में जहां बेंच-डेस्क की कमी है वहां शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रखंडवार संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत विद्यालयों में रिक्त सीटों की जानकारी ली गई तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सीटों की संख्या की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी विकास योजना के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना तथा शिलापट्ट पर उनके नामों का उल्लेख किया जाना अनिवार्य है. इस संबंध में जारी निर्देशों का सभी विभाग अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित बैठकों में सभी विभागों के पदाधिकारी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. बिजली, पानी, दूरसंचार या अन्य परियोजनाओं के लिए की खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए पूर्व की स्थिति बहाल करने का निदेश सभी संबंधित एजेंसियों को दिया गया. साथ ही विद्युत विभाग को सड़क से सुरक्षित दूरी पर पोल अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया. शहरी क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर चर्चा करते हुए सरकारी भूमि को चिन्हित कर सूचना बोर्ड लगाने, खाली पड़ी भूमि पर पार्क एवं खेल मैदान विकसित करने का सुझाव तथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जुगसलाई स्थित शिव घाट, जमशेदपुर पूर्वी के सर्कस मैदान तथा मानगो नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. करनडीह एवं आसपास के क्षेत्रों सहित पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के प्लॉटिंग कर भूमि बिक्री तथा जिला परिषद से स्वीकृत नक्शा प्राप्त किए बिना बहुमंजिला भवन निर्माण के मामलों की जांच कराने का निर्देश डीडीसी को दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत पीडीएस दुकानदारों द्वारा दुकान संचालन में अनियमितता(समय पर नहीं खोलने) एवं राशन की कालाबाजारी का मामला भी उठा। इस पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मानगो स्थित जे.पी. सेतु बस स्टैंड में पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया. उप नगर आयुक्त जेएनएसी को यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. पथ निर्माण विभाग के माध्यम से क्रियान्वित विभिन्न पथ परियोजनाओं जैसे भादूडीह बोंटा सतनाला बोड़ा माधोपुर पथ, बेगनाडीह से पोटका पथ, भदोडीह सतनाला बोड़ाम माधोपुर समेत अन्य परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान में देरी पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. धान अधिप्राप्ति में किसानों के लंबित भुगतान पर चर्चा की गई तथा उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मुख्यालय से समन्वय बनाकर किसानों का जल्द भुगतान सुनिश्चित करें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post
Jharkhand cm in action : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जलस्रोत क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर घर और मकान सहित विभिन्न संरचनाओं का निर्माण करने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी-कार्रवाई का दिया निर्देश, नदी, डैम, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर हुए सभी अवैध निर्माण कार्य को करें ध्वस्त

Jamshedpur jugsalai councilor demand : जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो : अनिल मोदी

Jamshedpur jugsalai councilor demand : जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो : अनिल मोदी

Horoscope Know Your Day saturday 30th May 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 30 मई 2026

Horoscope Know Your Day saturday 30th May 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 30 मई 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News