जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होने जा रहा है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज और महासचिव अजय तिवारी के नेतृत्व में इसका आयोजन भव्य तरीके से होने वाला है. वर्ष 2005 से शुरू हुए इस पूजा में अधिकांश टाटा स्टील के कर्मचारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबर जुड़े होते है. इस दुर्गा पूजा के आयोजन को अंतिम रुप देने के लिए कमेटी के मुख्य संरक्षक और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने दौरा किया. पूजा कमिटी की बैठक टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष सह पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी के उपस्थिति में किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान टुन्नू चौधरी ने पूजा की तैयारियों का अंतिम रूप से जायजा लिया और साथ ही निर्णय लिया की पूजा को हर वर्ष की भांति और बढ़ चढ़कर हम लोग मनाएंगे. विदित हो कि इस पूजा में हर वर्ष टाटा स्टील के एमडी बीपी समेत अन्य पदाधिकारी और यूनियन के नेता शामिल होते रहे हैं. यह पूजा 2005 से शुरू हुआ. यूनियन के तत्कालीन अध्यक्ष आरबीबी सिंह के कार्यकाल में इस पूजा को यूनियन के कुछ कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों द्वारा शुरू किया गया था. यहां सप्तमी, अष्टमी, नवमी तीनों दिन महाभोग का वितरण होगा और रात में षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी चारों दिन म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जायेगी. विसर्जन के लिए रामगढ़ से डंका का इंतजाम किया गया है. बैठक के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव सह पूजा कमिटी के अध्यक्ष नितेश राज, महामंत्री अजय तिवारी समेत काफी संख्या में कमेटी मेम्बर और पूजा कमिटी के सदस्य उपस्थित थे.



