
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 11वें दिन शुकवार को बर्मामाइंस केरेज कॉलोनी, लकड़ी टाल, प्रेम नगर बस्ती क्षेत्रों में मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पदयात्रा कर आम जनता के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें कार्यक्रम संयोजक मुन्ना शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, देव शरण सिंह, शमशेर आलम, केशव यादव, रामदेव प्रसाद, मुकेश कुमार आदि शामिल थे. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बताया जाता है कि मुन्ना शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है. जमशेदपुर पूर्वी में इस बार कांग्रेस मुन्ना शर्मा को आजमा सकती है. मुन्ना शर्मा इससे पहले भी जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ चुके है. उनकी अच्छी पकड़ है जबकि कांग्रेस के एक और नेता आनंद बिहारी दुबे का इस बार पत्ता कट सकता है. इसकी बड़ी वजह है कि वे वहां से लगातार तीन बार चुनाव लड़ चुके है और वे दस हजार के आसपास ही वोट लाते रहे है. ऐसे में बदलाव के लिए मुन्ना शर्मा को भी कांग्रेस यहां से आजमा सकती है.



