जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा जनता रोड समीप मिश्रा जी के घर से सटे एक बिजली के खंभे से करंट के चपेट में आने से बारीगोडा जनता रोड निवासी हेमनंदन रजक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बस्ती के कुछ लोगों द्वारा टाटा मोटर्स अस्पताल उसको ले जाया गया, जहां चिकित्सकों को की टीम द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया. (नीचे भी पढे)
जदयू के महानगर सचिव विकास कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के जीएम से फोन के माध्यम से वार्तालाप की. जीएम ने जांच उपरांत उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मामले को लेकर वे लोग बिजली विभाग का घेराव करेंगे.



