जमशेदपुर : मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड रांची के निदेशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु सिदगोड़ा टाउन हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर के उपनिर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह द्वारा 46-पोटका (अ.ज.जा.), 47-जुगसलाई (अ.जा.), 48-जमशेदपुर पूर्व तथा 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का सभी बीएलओ एवं बीएलओ-सुपरवाईजर तथा शहरी क्षेत्र के सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान की गई है. प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ एवं बीएलओ-सुपरवाईजर को नोशनल मकान संख्या, स्टीकर, एसडीडी, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी, एसआइआर 2003 के साथ मैपिंग आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से प्रशिक्षण दी गई है.



