जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी की आम हड़ताल को लेकर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित हिंदुस्तान बिल्डिंग के यूनियन ऑफिस में संपन्न हुई. इस प्रेस वार्ता में एटक, सीटू, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन, जमशेदपुर डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया पीएनबी इम्लाइज एसोसिएशन, बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, बीएसएसआर, टाटा पावर मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रेस के को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव विश्वजीत देव ने चार लेबर कोड को मजदूरों के अधिकार पर कुठाराघात बताया और कहा कि 4 श्रम संहिता मजदूरों को गुलाम बनाने और पूंजीपतियों को खुली छूट देनेवाला कानून बताया. (VR
एटक के कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अंबुज ठाकुर ने 4 श्रम संहिता को मजदूरों को गुलाम बनाने वाला कानून बताया और कहा कि देश के मजदूरों की स्थिति और दयनीय होगी और पूंजीपति और उद्योगपति मालामाल होगें और शोषण बढ़ेगा. केंद्र सरकार शुरू से ही मजदूर विरोधी है. इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन जमशेदपुर डिवीजन के सचिव सुभाष करण ने श्रम संहिता से इंश्योरेंस सेक्टर के दुष्प्रभाव को बताया. ऑल इंडिया पीएनबी इम्प्लाइज एसोसिएशन के राज्य सचिव एवं एटक कोल्हान के उप महासचिव हीरा अरकने ने कहा कि सरकार पूरे देश को ठेका प्रथा पर चलाने के लिए श्रम संहिता लाई है. बैंकों के अंदर सफाई कर्मचारी और पिउन की भरती बंद है और इसे आउटसोर्स और ठेका प्रथा पर करवाया जा रहा है. इस कानून के लागू होने पर स्थाई प्रवृति के कामों को भी एजेंसी के द्वारा करवाया जायेगा. फिक्स्ड टर्म पर कार्य कि व्यवस्था भी लागू की जा सकती है इसलिए बैंक कर्मचारी भी इस देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल है. पूरे देश में लगभग 30 करोड़ मजदूर इस हड़ताल में शमिल होंगे. कोल्हान के अंदर 50 से 60 हजार मजदूर शामिल होंगे. बैंक और बीमा पूरी तरह से ठप रहेगा. इस प्रेस वार्ता में ओम प्रकाश सिंह, पीयूष गुप्ता, संजय कुमार, धनंजय शुक्ला, पवन कुमार उपस्थित रहे.







