जमशेदपुर: जुस्को टाउन इलेक्ट्रिकल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आज बारीडीह स्थित विजया गार्डन क्लब हाउस में जुस्को (टीई) सेवानिवृत्त मित्र मंडली के बैनर तले पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. चूंकि यह पहला प्रयास था बावजूद इसके काफी संख्या में कंपनी से सेवानिवृत्त व्यक्तियों ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम की सराहना की. तत्पश्चात सब ने अपने-अपने अनुभव को एक दूसरे के बीच साझा किया. सेवानिवृत मित्र मंडली के द्वारा नारी शक्ति के रूप में 5 महिलाओं को पुरस्कृत किया. वहीं दूसरी ओर सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति के रूप में एसके सरकार का सम्मान यू लहरी ने पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर किया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति वर्ष में कम से कम 2 बार आपस में सार्वजनिक मेलजोल का कार्यक्रम करने पर सहमति जताई. संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य ने सुझाव के आलोक में हर एक सेवानिवृत्त व्यक्ति को संस्था से जुड़ने का संकल्प लिया है, वह चाहे शहर से बाहर हो या शहर के अंदर. संगठन ने रचनात्मक कार्य करने की भी सहमति जताई.कार्यक्रम में सीके विश्वास, यू लहरी, यूके पांडे, दिनेश्वर सिंह, देवासीश मित्रा, एसके शर्मा, आरएन शर्मा, एनएम चौधरी, आरएन बियुरा, वाईपी सिंह, वीरेंद्र तिवारी, यूके बोस, द्वारिका प्रसाद, पंडित पांडे, राधे कृष्ण पोद्दार, ओम कांत चौरसिया, रामानंद शर्मा, महेंद्र सिंह, एके सूर, राम अयोध्या, आरसीपी यादव, बीपी शर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, एके पांडे, एसएस भगवान, आरपी सिंह सहित और भी कई सदस्य मौजूद थे.




