• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur firing murder : गोलमुरी थाना के पास अपराधियों की गोली से घायल कारोबारी की मौत, लोगों में गुस्सा, विधायक समेत भाजपा नेताओं ने पुलिस पर उठाये सवाल

jamshedpur firing murder : गोलमुरी थाना के पास अपराधियों की गोली से घायल कारोबारी की मौत, लोगों में गुस्सा, विधायक समेत भाजपा नेताओं ने पुलिस पर उठाये सवाल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना से महज 200 मीटर की दूर पर स्थित टिनप्लेट स्पोटर्स कांप्लेक्स परिसर में बाइक पर सवार अपराधियों ने गोलमुरी नामदा बस्ताी निवासी फल कारोबारी कंहैया यादव की गोली मारकर घायल कर दिया गया था. घायल कारोबारी की इलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अपराधियों ने कारोबारी कंहैया यादव को कई राउंड गोली मारी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल होगये. उनको आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे मौत हो गयी. गोली मारने का कारण पूर्व की आपसी रंजिश और वर्चश्व का झगड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके से तीन खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है.(नीचे भी पढ़े)

भाजपा ने जताया गुस्सा
दूसरी ओर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, बिनोद सिंह एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई नेता टीएमएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी घटना से अवगत कराया गया. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कन्हैया यादव की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शहर की गिरती कानून-व्यवस्था का भयावह उदाहरण बताया. उन्होंने एसएसपी से दूरभाष पर बात कर मामले के शीघ्र उद्भेदन, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है. अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से भी पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने यह भी कहा कि जब इंटरपोल की ओर से शहर को आतंकी खतरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहने का इनपुट मिला हुआ है, ऐसे समय में शहर के बीचोंबीच हत्या हो जाना और अपराधियों का फरार हो जाना पुलिस की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है. पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्तमान हालात ने आम नागरिकों के मन में भय का वातावरण पैदा कर दिया है. उन्होंने इस जघन्य हत्या में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कन्हैया यादव की दिनदहाड़े हत्या पर जिला प्रशासन और झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि गोलमुरी थाना से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर देना साबित करता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है. पूरे शहर में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, हत्या, चोरी, छिनतई, और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन असहाय दिखाई दे रहा है. जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कन्हैया यादव की निर्मम हत्या को राज्य की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का ज्वलंत प्रमाण बताया. उन्होंने कहा कि जब थाना से चंद कदमों की दूरी पर अपराधी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देते हैं और आराम से फरार हो जाते हैं, तो यह स्पष्ट है कि अपराधियों के मन से कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है. स्थिति यह है कि आम आदमी घर से निकलने से पहले सोचने को मजबूर है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के संरक्षण में अपराधी तत्वों का मनोबल चरम पर है और पुलिस प्रशासन निष्क्रिय, लाचार एवं दिशाहीन नजर आ रहा है. शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर अंकुश लगाने की कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही. गुंजन यादव ने चेतावनी दिया यदि शीघ्र इस हत्या का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी. भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि कन्हैया यादव की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने, अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व समुचित मुआवजा की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर सख्ती नहीं दिखाता है तो भाजपा शहर की सुरक्षा के मुद्दे पर सड़क पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करेगी. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल का हाल जाना. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने कहा कि थाना और डीएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस की सक्रियता पर बड़ा प्रश्नचिह्न है. दिनेश कुमार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जमशेदपुर में ऐसी हालत कभी नहीं थी लेकिन आज सरकार और शासन के कमजोर रवैए से अपराधी बेलगाम और शहर अशांत.

Team Sharp Bharat S

Team Sharp Bharat S

Related Posts

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को
खबर

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026
jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा
खबर

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

October 22, 2026
Next Post
jugsalai nagar parishad naushin khan : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नौशीन खान हिदायत खान का चला जोरदार जनसंपर्क अभियान, नौशीन ने कहा – जो प्यार जनता दे रही है, उसको कई गुणा ज्यादा अध्यक्ष बनकर लौटायेगी

jugsalai nagar parishad naushin khan : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नौशीन खान हिदायत खान का चला जोरदार जनसंपर्क अभियान, नौशीन ने कहा - जो प्यार जनता दे रही है, उसको कई गुणा ज्यादा अध्यक्ष बनकर लौटायेगी

jugsalai nagar parishad rinku singh : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, दिया विजयश्री का आशीर्वाद, चंपई बोले – रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

jugsalai nagar parishad rinku singh : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, दिया विजयश्री का आशीर्वाद, चंपई बोले - रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा – मूल्य आधारित राजनीति के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा - मूल्य आधारित राजनीति के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Saraikela police action : सरायकेला में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और ईंट बरामद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News