जमशेदपुर : हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी, जमशेदपुर ने गार्डन ऑफ द ईयर 2026 प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की है. यह प्रतिष्ठित पहल शहर में सतत बागवानी जैव-विविधता संरक्षण तथा सौंदर्यपूर्ण हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. इस वर्ष प्रतियोगिता में व्यक्तिगत मकान एवं बंगले बालकनी एवं रूफ गार्डन, कॉर्पोरेट कार्यालय क्लब व होटल अकादमिक संस्थान तथा शैक्षणिक संस्थानों सहित कई श्रेणियों से अत्यंत उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज हुई जो जमशेदपुर की हरित नगरी की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है. (नीचे भी पढ़ें)
निर्णय प्रक्रिया 10–11 जनवरी 2026 के मध्य संपन्न हुई, जिसका मूल्यांकन पश्चिम बंगाल के प्रख्यात उद्यान विशेषज्ञ अतनु कर, प्रसंजनित गुहा, अमित शंकर एवं शुभ्रांशु मैती ने किया. प्रतियोगिता का मूल्यांकन मौसमी फूलों सदाबहार पौधों, गार्डन लेआउट, लॉन की गुणवत्ता किचन गार्डन नवाचार, तथा ग्रीनहाउस औषधीय पौधे मूर्तियां टोपियरी और जल-तत्त्व जैसे विशेष घटकों के आधार पर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पुरस्कार समारोह बेल्डीह क्लब के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि टाटा स्टलील के सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी विभाग के हेड राजीव मंगल वाइस प्रेसिडेंट (सेफ़्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) तथा हॉर्टीकल्चरल सोसाइटी की चेयर पर्सन रुचि नरेंद्रन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम में ग्रीन वेलकम सेरेमनी, प्रायोजकों व स्वयंसेवकों का सम्मान गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन तथा बहुप्रतीक्षित पुरस्कार वितरण समारोह शामिल रहे. कुल 14 श्रेणियों और 96 प्रतिभागियों के साथ इस वर्ष का ‘गार्डन ऑफ़ द ईयर प्रतियोगिता सचमुच शहर की बढ़ती हरित चेतना और सतत उद्यान-प्रेम को दर्शाती है. हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों स्वयंसेवकों तथा प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की.



