
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों ने एक बार फिर से मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय को यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया है. मंगलवार को दोपहर गोलमुरी क्लब में कर्मचारियों की आम सभा मनोहर कालिंदी मेंबर होटल कैंटीन एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन यूनिट गोलमुरी की देखरेख में की गई. पहले श्रद्धांजलि दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद यूनियन का चुनाव प्रारंभ किया गया जिसमें कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा और ददन सिंह को को-ऑप्ट किया. फिर सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष, बीके डिंडा को डिप्टी प्रेसिडेंट और ददन सिंह को महासचिव चुना. इसमें कमेटी मेंबर के चुनाव में गगन कुमार सिंह, बिरजू नाग, मनोहर कालिंदी, मोहम्मद इरशाद और मनीष सिंह निर्वाचित हुए. सभी लोगों ने क्लब की प्रगत के साथ-साथ कर्मचारियों की भी उन्नति की बात कहीं. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ.



