
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत जैप 6 निवासी हवलदार राधा कृष्ण गुप्ता ने अपनी बहु शीतल कुमारी की धोखे से घर से बाहर किया और घर में ताला लगाकर परिवार समेत फ़रारा हो गए. इधर शीतल जैप 6 के गेट पर अपनी एक साल की बेटी के साथ धरने पर बैठ गई और खाना पीना त्याग दिया. सबसे शर्मिंदगी की बात यह रही कि उसके पिता को गेट के अंदर तक नही घुसने दिया. शीतल के पिता गेट के बाहर ही खड़े रहे. आस पास के लोग भी तमाशा देख रहे थे. वहीं पुलिस ने भी उसे अपने हाल में छोड़ दिया. तरस खाकर उसे आस पास के लोगों ने किसी तरह खाना खिलाया. देर रात तक जब शीतल अपनी बेटी के साथ सड़क पर ही बैठी रही तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसके रात गुजारने का इंतजाम किया. शीतल ने बताया कि वह शनिवार को घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गई थी पर आज उसे सिदगोड़ा थानेदार ने फोन कर कहा कि ससुराल वाले रखने के लिए तैयार हो गए है. वह थाना आए और आगे की कार्रवाई पूरी करे. वह जैसे ही थाना पहुंची तो ना तो वहां थानेदार थे और ना ही ससुराल पक्ष के लोग. (नीचे भी पढ़ें)

वह वापस अपने घर पहुंची तो पाया कि घर पर ताला लगाकर सभी बाहर चले गए. उसने फोन भी किया पर उसका नंबर सभी ने ब्लॉक कर दिया. अब वह अपनी बेटी को लेकर कहां जाए. ना तो पुलिस उसकी बातें सुन रही और ना ही जैप 6 के कमांडेंट. शीतल ने बताया कि वह गेट पर ही अपनी जान दे देगी पर वापस नहीं जाएगी. उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग और पुलिस प्रशासन होगा. बता दे कि साल 2019 में राधा कृष्ण गुप्ता के बेटे अरविंद कुमार की शादी रामगढ़ निवासी शीतल कुमारी से 12 मार्च 2019 को हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गई. विवाद के बाद अरविंद की ओर से न्यायालय में तलाक की अर्जी दे डाली. अरविंद चाईबासा में डीएसपी सुधार कुमार के बॉडीगार्ड है. शनिवार को शीतल महिला समिति के साथ घर पहुंची और राधाकृष्ण की गैर मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गई थी. जिसके बाद वह घर पर ही थी.




