जमशेदपुर: रविवार 25 अक्टूबर को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर व प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक मात्र ढाई घंटे चले इस शिविर में 75 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया.शिविर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वीएस पी सिन्हा एवं मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के कई सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे. (नीचे भी पढे)

जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर भरत, डॉ. एनसी सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एमएल अग्रवाल, बासुदेव चौधरी एवं रोहन मेहता शामिल थे.वहीं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह के साथ-साथ बिद्या सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष सेनगुप्ता, भोला प्रसाद, मो. जावेद, मो. सदाम सहित कई पत्रकार सदस्य एवं आम लोगों ने भी शिविर में शामिल होकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई.इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने कहा कि प्रेस क्लब के सौजन्य से भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.





