जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह ग्रामसभा में हूल दिवस दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के योद्धा शहीद सिद्धू- कानू चांद भैरव फूलों झानो समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सर्वप्रथम शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही साथ जल जंगल जमीन की रक्षा करने का लिया संकल्प. कार्यक्रम का संचालन मुखिया मनोज मुर्मू के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर उतरी कीताडीह पंचायत के मुखिया मनोज मुर्मू, पूर्वी कीताडीह पंचायत की मुखिया जोबा मार्डी, झारखंड आंदोलनकारी सुनील तांती, टैंकर यूनियन के अध्यक्ष टीका खान, ग्रामसभा के सचिव खेला सोरेन, कोषाध्यक्ष इदेन टोपनो, संजय बारला, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी बोदरा, ग्राम सभा की सक्रिय सदस्य रानी जारिका, ग्रामसभा के सक्रिय सदस्य डेनियल आइंद, विक्की कंडर, अखिलेश चक्रधर, जुलेन संगा, ग्रामसभा के सक्रिय सदस्य जोगिंदर राव, ग्रामसभा सदस्य पप्पू उपाध्याय, बल्लू अजय तियू, अनिल और लालू पात्रो उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सुनील तांती के द्वारा किया गया.







