
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती निवासी रोहित कौर ने अपने ससुराल पक्ष पर पति तरसेम सिंह को अगवा करने के मामले को लेकर थाने में हंगामा किया। वहीं थाना पहुंचे ससुराल पक्ष ने भी रोहित कौर पर अपने बेटे को गायब कर देने को लेकर बवाल किया। 3 घंटे तक थाना में बवाल करने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और गुरुवार को थाना आकर बातचीत करने की सलाह दी। इस मामले में रोहित कौर ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी जसवीर सिंह से हुई थी। 3 साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया जिसके बाद वाह तरसेम सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। बाद में दोनों ने दिसंबर 2019 को साकची के शीतला मंदिर में शादी कर ली। तरसेम के परिजन उसकी सगाई कहीं करा चुके हैं। 21 फरवरी को उसकी शादी होनी है। इसी बात को लेकर रोहित कौर गोलमुरी थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं जिस वजह से उसे अगवा कर लिया है। वही ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि रोहित कौर शादी नहीं होने देना चाहती जिस वजह से तरसेम को अगवा कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







