जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा एमजीएम थाना पुलिस बल के सहयोग से 08 अप्रैल को प्रातः लगभग 03:00 बजे औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

छापेमारी के दौरान एमजीएम थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 04 हाइवा वाहनों (जेएच05सीजे-5732, जेएच05बीसी-8855, जेएच05बीडी-7678 एवं जेएच05सीबी-0307) को जब्त किया गया. इस संबंध में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.



