जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक पर एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी. बताते हैं कि तेज रफ्तार स्कूटी लिट्टी चौक पर अचानक अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी. इस सड़क दुर्घटना में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुन नगर के रहने वाले प्रकाश बहादुर की 23 वर्षीय बेटी सपना कुमारी की मौत हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क दुर्घटना में सपना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस मामले में प्रकाश बहादुर के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि जमशेदपुर में सड़क हादसे में मौत का सिलसिला लगातार जारी है.




