जमशेदपुर: मानगो के डिमना चौक पर शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती ट्रेलर से स्टील शीट रोल सड़क पर गिर पड़ी. सीट ट्रेलर के पीछे चल रहे पिकअप वैन की बोनट पर गिरकर बगल से गुजर रहे बाइक से जा टकराई. इससे पिकअप वैन का बोनट और बाइक का अगला चक्का क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने ट्रेलर को रुकवाया और उसके चालक की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान काफी हंगामा मचा रहा. बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. इसके बाद ट्रेलर पर स्टील शीट को लादा गया और फिर ट्रेलर आगे बढ़ा.





