जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में सोमवार को बिना सेफ्टी बेल्ट का भवन निर्माण का कार्य कर रहे दो मजदूर तीन तल्ला के ऊपर से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में घायल शिबू ने बताया कि वे लोग तीन 4 महीने से उस भवन में काम कर रहे है, जहां बिना सेफ्टी बेल्ट का ही कम कराया जा रहा था, घटना के समय वह गिट्टी लेकर बांस के सीढी से ऊपर चढ़ रहा था. इसी बीच पैर स्लिप करने से अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान पीछे से श्रीनाथ भी मटेरियल लेकर ऊपर चढ़ रहा था, जिसके चपेट में वह भी आ गया और जमीन पर आ गिरा जिसमें श्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में भवन मालिक ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां श्रीनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही शिबू का इलाज एमजीएम में किया जा रहा है.



