
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था, खासकर सोनारी थाना क्षेत्र में लगातार गैंगवार की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा ने सोनारी थाना पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ दो घण्टे का सांकेतिक धरना दिया. जानकारी देते हुए भाजमो नेता मुकुल मिश्रा ने बताया कि सोनारी थाना क्षेत्र अमन प्रिय क्षेत्र रहा है, लेकिन हाल के दिनों में क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. किसी को भी पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं रहा. उन्होंने हाल के दिनों की घटनाओं का जिक्र करते हुए जिला प्रशासन से ऐसे मामलों पर नकेल कसने और क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दिया है, कि अगर प्रशासन अपराध पर नकेल कसने में विफल होती है तो आनेवाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से कुलविंदर सिंह पन्नु, अजय सिन्हा, प्रवीण सिंह, अरविंद महतो, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, शेषनाथ पाठक, शीतल खुल्लर, देवेंद्र सिंह, काजल चैधरी, देवेंद्र प्रसाद, लल्लू सिंह, अमित गोराई, लालू रजक, प्रफ्फुल कुमार वर्मा, मृणल सतपती, सर्वेश अधिकारी, रूपचंद कर्मकार, शेषनाथ पाठक, राजू सिंह, संटी रजक, सुनीता सिंह, इंदु शेखर सिंह, ब्रजकिशोर पंडित सहित कई भाजमों कार्यकर्ता उपस्थित थे.





