जमशेदपुर- जमशेदपुर के भालूबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंटक के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड यूथ इंटक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और यूनियन पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर संगठन के इतिहास और उद्देश्य को याद किया.सभा को संबोधित करते हुए झारखंड यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि 3 मई 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में इंटक की स्थापना हुई थी. तब से लेकर आज तक संगठन मजदूरों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ता आ रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी झारखंड यूथ इंटक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में मजदूरों के हित में कार्य करता रहेगा.(नीचे भी पढ़े)
सत्यम सिंह ने कहा कि मजदूर हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि श्रमिक ही भारत की असली ताकत हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है.कार्यक्रम के दौरान युवा नेता अवतार सिंह और रवि शंकर सिंह को अतिथियों द्वारा माला पहनाकर झारखंड यूथ इंटक में शामिल किया गया.इस अवसर पर झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महासचिव विजय यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह, इंटक के सचिव एवं कोल्हान संगठन प्रभारी राणा सिंह, सरायकेला-खरसावां इंटक जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी, यूथ इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडे, महासचिव रघुचंदन प्रधान, सचिव जितेंद्र सिंह, जयदीप कालिंदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और मजदूर मौजूद रहे.







