जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के डमुरिया प्रखंड में फैल रहे मलेरिया रोग को लेकर चिंता व्यक्त की है. श्री श्रीवास्तव ने इस संबंध में आज सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल से दूरभाष पर बात की और मलेरिया के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा. उन्होंने बताया की डमुरिया में कई गांव में मलेरिया तेजी से पैर प्रसार रहा है और बच्चे, बूढ़े, बुजुर्ग, महिलाएं सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं. पिछले दिनों कई मौतें भी मलेरिया के कारण ग्रामीण क्षेत्र में हुई है. श्री श्रीवास्तव ने सिविल सर्जन से कहा कि ग्रामीण इलाकों में मलेरिया ग्रस्त लोगों का समय रहते सही उपचार सुनिचित करवाए. उन्होंने मलेरिया रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाने, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की प्राप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने, दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है.



