जमशेदपुर : खालसा सज्जन दिवस पर जेम्को गुरुद्वारा साहिब में रविवार को कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें रागी जत्था भाई जसवीर सिंह ने कीर्तन के साथ समूह संगत को जोड़ा. उसके बाद गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी से संगत के जयकारों के बीच सरदार जरनैल सिंह को जेम्को गुरुद्वारा का नया प्रधान चुना गया. समूह संगत के समर्थन से उन्हें चुना गया. साथ ही मौके पर जेम्को गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जगविंदर सिंह खालसा ने सरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया. उन्हें धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन से निरंतर जुड़े रहने का परामर्श दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद सामूहिक अरदास हुई और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. इस मौके पर जागीर सिंह सरली, शरणजीत सिंह, सरदुल सिंह, गुरुचरण सिंह, नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, सरजीत सिंह, करम सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, बलबीर सिंह, करनदीप सिंह व समूह संगत उपस्थित रही.




