जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नीलूफर हुसैन ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने पहुंची नीलूफर के साथ भारी भीड़ देखने को मिली. नीलूफर ने बताया कि बिना पद के ही उन्होंने हमेशा जनता की मदद की है. जनसम्पर्क के दौरान, जो आशीर्वाद और प्यार मिल रहा हैं, उससे उनकी जीत तय हैं. अगर जनता नगर पार्षद अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का मौका देती है तो निश्चित रूप से लोगों की हर समस्या का सरकारी स्तर पर समाधान करवाने का काम करेंगे.(नीचे भी पढे)

दूसरी ओर, नगर पार्षद में अध्यक्ष पद के लिए नीलूफर हुसैन के नामांकन दाखिल करने के बाद नगर परिषद में अध्यक्ष पद की दावेदार समाजसेवी मुस्तफा की पत्नी सुरैया परवीन ने उन्हें अपना समर्थन दिया. सुरैया ने कहा कि नीलूफर ने उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया जिस पर सभी समर्थकों से बात विचार कर उन्होंने निर्णय लिया कि चुनाव नहीं लड़ कर वह नीलूफर को अपना समर्थन देंगी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नीलूफर को समर्थन मिल रहा हैं, उनको विश्वास हैं कि नीलूफर कि जीत होगी क्योंकि वह जुगसालाई की बेटी हैं और जुगसलाई के विकास के लिए काफ़ी चिंतित हैं और लगातार मेहनत कर रही हैं. नीलूफर हुसैन ने कहा कि सुरैया परवीन बहन के आशीर्वाद और साथ आने से यह विश्वास है कि वे लोग मिलकर विकसित जुगसलाई के संकल्प को साकार करेंगे.








