जमशेदपुर : झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखी औ रकई मुद्दे को उठाया. इसके तहत उन्होंने जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत जुगसलाई नगर परिषद के पानी की समस्या को उठाया. उन्होंने सदन में बताया कि जुगसलाई नगर परिषद एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है. इस क्षेत्र में इंटेक वेल के माध्यम से घरों में पानी की सप्लाई की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
गर्मी के दिनों में इंटेक बेल का जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण उक्त क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम हो जाती है जिस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यदि खरकाई नदी में वीयर डैम (वियर डैम) का निर्माण होने से पानी की समस्या से निजात पाया जा सकता है. उन्होंने यहां मांग की कि खरकाई नदी पर वियर डैम बनाने हेतु सरकार कार्रवाई करें.



