पटमदा : पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत अपो गांव के तीन भूमिहीन सबरों के बीच विधायक मंगल कालिंदी ने सीओ चंद्रशेखर तिवारी की उपस्थिति में बुधवार को पटमदा अंचल कार्यालय परिसर में वन पट्टा का स्वीकृति पत्र का वितरण किया. सबरों में मंगल सबर, जरू सबर व संतोष सबर शामिल हैं. इस संबंध में सीओ ने बताया कि तीनों सबर वनभूमि में ही घर बनाकर रह रहा है. इन लोगों के नाम किसी तरह का जमीन नही है. उन्होंने बताया कि वन विभाग से स्वीकृति प्रदान करने के बाद बुधवार को विधायक के हाथों में तीनों सबरों को अंचल कार्यालय में वन पट्टा का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, कालीपद महतो, ग्राम प्रधान खगेन सिंह, समीर महतो, सुजीत महतो समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.



