जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के नालों के पक्कीकरण की योजना को मंजूरी मिल गई है. जानकारी के अनुसार, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर 2024 में नालों के पक्कीकरण की योजना बनाई गई थी. स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक द्वारा इस योजना की अनुशंसा की गई थी. योजना की स्वीकृति के लिए विधायक मंगल कालिंदी ने विगत दिनों नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाक़ात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था, जिसपर मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द इसकी स्वीकृति दी जाएगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के शहरी स्थानीय निकायों को नागरिक सुविधा मद अंतर्गत 2 करोड़ पंचानवे लाख तिरानवे हज़ार पांच सौ (2,95,93,500 ) जुगसलाई नगर पार्षद को आवंटन किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने बताया कि नाला के लिए उनके अनुशंसा पर विभाग ने नगर पार्षद को फण्ड आवंटन कर दिया है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर कार्य शुरू होगा. यह जुगसलाई की जानता की वर्षों पुरानी मांग थी. नाला पक्कीकरण से जुगसलाई के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी. खासकर बारिश के मौसम में नाले का पानी सड़कों और घरों में जमा नहीं होगा.







