• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur karam mahotsav- गोपाल मैदान में कुड़मी सेना ने धूमधाम से मनाया करम महोत्सव, सांसद विद्युत वरण व विधायक जयराम महतो को मिला कुड़मी रत्न, बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी हुए शामिल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : कुड़मी सेना की ओर से रविवार को बिस्टुपुर गोपाल मैदान में करम महोत्सव मनाया गया. इसकी शुरुआत मैदान परिसर में ही करम डाल लगाकर उसकी पूजा कर की गई. आयोजन में अतिथियों के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो, पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू, संयुक्त सचिव संतोष महतो आदि मौजूद थे. इस अवसर पर झाडग़्राम (प. बंगाल) की गायिका पीहू रानी महतो सहित झारखंड व ओडि़शा के कलाकारों ने झूमर व करम गीत गाकर वहां आये हुए लोगों को झारखंडी संस्कृति से जोड़े रखा. सभी अतिथियों का स्वागत पीला गमछा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक-एक पौधा देकर किया गया. देर शाम प. बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी आयोजन में पहुंचे, जहां संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने उनका स्वागत किया.सांसद विद्युत महतो ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद झारखंड अलग राज्य मिला, लेकिन आज भी यह समाज कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की लड़ाई लड़ रहा है. अलग राज्य के लिये तो एक लड़ाई हमलोग लड़ चुके हैं, अब अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा को कायम रखने की लड़ाई लडऩे की जरुरत है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, अधिवक्ता अरविंद कुमार महतो, हराधन प्रमाणिक, गणेश गोप, प्रवीर महतो, सूरज महतो, विष्णुदेव महतो, अजय महतो, प्रेम महतो, विजय महतो, विकास महतो, नीलाम्बर महतो, कार्तिक महतो, देव महतो, प्रशांत महतो, नेपाल महतो, सोमनाथ महतो, मनोज महतो, रमेश महतो, रोहित महतो, देव महतो आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.(नीचे भी पढ़े)

विद्युत-जयराम को मिला ‘कुड़मी रत्न’
समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक जयराम कुमार महतो को आयोजकों ने ‘कुड़मी रत्न’ प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं संतोष महतो व राहुल मुर्मू को ‘गौरव रत्न’ प्रदान किया गया. शहीद निर्मल महतो हत्याकांड के मुख्य गवाह सह झारखंड आंदोलनकारी निर्मल भट्टाचार्य को भी ‘आंदोलनकारी गौरव रत्न’ प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर कृष्णा बनर्जी को ‘शिक्षाविद गौरव रत्न’ प्रदान किया गया.(नीचे भी पढ़े)

करम पूजा राज्य की अलग पहचान
पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने कहा कि यही हमारी सांस्कृतिक पहचान है. इसे हमे कायम रखना है. वहीं एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संतोष महतो ने कहा कि करम पूजा झारखंड की अलग पहचान है. आज राज्य के कई जिलों में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

सृजन शक्ति का पर्व है करम, सीखाता है अनुशासन
डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहा कि हमारी पहचान संस्कृति और परंपरा से है. लेकिन इसमें ए नकारात्मक पहलू यह है कि राज्य के निवासियों ने अन्य राज्यों की संस्कृति व परंपरा को तो सीख लिया, लेकिन अपनी परंपरा उन्हें नहीं सीखा पाए. हमारा पर्व त्योहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि करम सृजन शक्ति का पर्व है, जो हमें अनुशासन का भी संदेश देता है. यह पर्व विज्ञान से भी जुड़ा हुआ है. हमारा नाता प्रकृति से है और जल, जंगल, जमीन से जुड़ा हुआ है. हमारा पर्व त्योहार बहुत महान है. समाज की नई पीढ़ी से उन्होंने अपील की कि चाहे आप अंतरिक्ष पर चले जाएं, जितना भी विकास कर लें, लेकिन अपनी जड़ों को न छोड़ें, क्योंकि यही हमारी पहचान को कायम रखेगा.(नीचे भी पढ़े)

आयोजन स्थल पर दिखा टाइगर का ‘क्रेज’
डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो का क्रेज देखने को मिला. संचालक ने मंच से जैसे ही घोषणा की कि टाइगर मैदान परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, लोगों की भीड़ उनकी कार की ओर दौड़ पड़ी. हर एक व्यक्ति इस पल को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने को आतुर रहे. यही नहीं, उनके साथ-साथ लोग वीडियो बनाते रहे. मंच पर भी लोग उनके साथ सेल्फी खींचाने के लिये बैचेन रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Saraikela police action : सरायकेला में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और ईंट बरामद
खबर

Saraikela police action : सरायकेला में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और ईंट बरामद

October 22, 2026
jharkhand proud-आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा डॉ मुरली मनोहर जोशी शिक्षक पुरस्कार
खबर

jharkhand proud-आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा डॉ मुरली मनोहर जोशी शिक्षक पुरस्कार

October 22, 2026
Jamshedpur attack : कदमा में युवक पर जानलेवा हमला, चापड़ और बंदूक के बट से किया वार, पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, देखिए – video
खबर

Jamshedpur attack : कदमा में युवक पर जानलेवा हमला, चापड़ और बंदूक के बट से किया वार, पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, देखिए – video

October 22, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Monday 1st September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 1 सितंबर 2025

Horoscope Know Your Day Monday 1st September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 1 सितंबर 2025

Tata steel theft attempt : टाटा स्टील में चोरी करने घुसा एक युवक धाराया, एक भागने में सफल

saraikela theft :कांड्रा में एक रात में चोरी की तीन वारदात, चोरो का बढ़ा मनोबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News