जमशेदपुर: 30 जुलाई, रविवार को गुरुजात संघ में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का चुनाव हुआ. चुनाव प्रभारी सह संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी एवं रिपेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. आज चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए कराया गया. इससे पूर्व सभी पद निर्विरोध घोषित किए गए.चुनाव मे कमल प्रसाद (पप्पू )का कुल 487 मत मिले जबकि देवराज जंघेल को 275 मिले. कमल प्रसाद (पप्पू) ने अपने प्रतिद्ंदी को 212 मत से पराजित किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ संस्कृति महिला मंडल पर्यवेक्षक के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का नया संरक्षक किशन लाल शर्मा को मनोनीत किया गया. जीते हुए उम्मीदवार इस प्रकार है: उपाध्यक्ष- भुनेश्वर राय, महासचिव- ज्वाला सिंह लोधी, सचिव – अवध राम,कोषाध्यक्ष – जे शिव कुमार, संगठन सचिव- ह्रदयानंद वर्मा, महिला अध्यक्ष – संगीता देवी, युवा अध्यक्ष – कमल प्रसाद, युवा महासचिव – परमेश्वर जंघेल को घोषित किया गया.




