जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 8 में महिला दुकानदार को पिस्तौल का भय दिखा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे की है. महिला का सिदगोड़ा रोड नंबर 8 में राशन का दुकान है. बाइक सवार दो अपराधी आये और राशन खरीदने ने नाम पर 5 लीटर रिफाइन और सरसो तेल लेकर भाग गए. इस संदर्भ में महिला मुन्नी देवी ने थाने में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने बताया है कि घटना सुबह के करीब 8.30 बजे की है. जहां बाइक से दो अज्ञात अपराधी आए थे. उसमें से एक ने पूछा कि उनके पास क्या क्या राशन उपलब्ध है. फिर उसने रिफाइन और तेल पांच लीटर देने को कहा, जिसका बिल 1500 रुपये हुआ था. फिर उसने बेसन देने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

महिला जैसे घुमी लड़के ने उसे पिस्तौल दिखाया, जिससे महिला डर गयी. वह इतना डर गयी कि उसके मुंह से कुछ भी आवाज नहीं निकल रहा था. महिला ने बताया कि लड़के ने टेबल के पास से पिस्तौल दिखाया, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो सकी है. इतने में अपराधी मौके से सामान लेकर भाग गए. फिलहाल महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.




