जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित संस्था मद्रासी सम्मेलनी और दक्षिण भारत महिला समाज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मद्रासी सम्मेलनी परिसर में एक भव्य और रोमांचक अंतराक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रमुख समुदायों और संगठनों से जुड़े संगीतप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संगीत और मनोरंजन से सजे इस आयोजन में कुल 6 टीमों ने शिरकत की, जिसमें मद्रासी सम्मेलनी, डीबीएमएस समाज, आंध्र एसोसिएशन और महाराष्ट्र हितकारी मंडल की टीमें शामिल थीं। सभी टीमों के बीच पुराने और नए गानों के दौर पर एक से बढ़कर एक कड़ा मुकाबला देखने को मिला. (नीचे भी पढ़ें)

कड़े मुकाबले के बाद, महाराष्ट्र हितकारी मंडल की टीम ‘अलाप’ (जिसमें अंजलि जोशी, नेहा जोशी, अशोक कारेदकर और नंडू राठौर शामिल थे) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया. वहीं, मेजबान मद्रासी सम्मेलनी की टीम (जिसमें चंद्रमोली, आर रवि, रवि शंकर और सीयू रामनाथ शामिल थे) ने दूसरा स्थान हासिल किया. कार्यक्रम का संचालन अंजलि गणेश और सुभा राघवन ने बेहद बेहतरीन और ऊर्जावान अंदाज में किया. उनके संचालन ने पूरे माहौल को संगीतमय और खुशनुमा बना दिया. कार्यक्रम का लुत्फ उठाने पहुंचे दर्शकों ने भी ‘ऑडियंस राउंड’ में सक्रिय रूप से भाग लेकर खूब तालियां बटोरीं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीबीएमएस समाज के चेयरपर्सन बीएस चंद्रशेखर रहे, जिन्होंने विजेता टीमों और प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान किए. इस सफल आयोजन को जमीन पर उतारने में मद्रासी सम्मेलनी और सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा. इस दौरान मुख्य रूप से बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन जी शंकर, सचिव सुब्रह्मण्यम, कोषाध्यक्ष एआर गोपालन, सदस्य एस शेषाद्रि, तथा अध्यक्ष एस रमेश, सचिव एन श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया.





