जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 जनता पथ निवासी विजय प्रसाद गुप्ता की ऑटो एनएच 33 स्थित साधु कॉलोनी से चोरी हो गई है. घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है. घटना के बाद उन्होंने ऑटो के बारे में लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने कुछ नहीं बताया. इसके बाद उन्होंने उलीडीह थाना में चोरी की एफआइआर दर्ज कराई. प्राथमिकी में विजय ने बताया है कि वह ऑटो से एक सवारी को छोड़ने गया था. इसके बाद वह वहां ऑटो खड़ी कर काम से चला गया था. जब लौटा तो ऑटो वहां नहीं थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


