जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में बड़े और छोटे पुल पर बुधवार को फिर जाम लगा. जाम सुबह 11:00 बजे से लगा हुआ था. छोटे पुल पर एंबुलेंस भी फंस गई थी. इसके चलते मरीज के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बड़ा पुल भी जाम था. डिमना रोड पर काफी दूर तक गाड़ियों की कतार लगी रही. वाहन रेंग रेंग कर निकल रहे थे. न्यू पुरुलिया रोड पर पायल टॉकीज तक जाम लगा था. यातायात पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम के बीच में वाहनों को निकाला. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि मानगो में अक्सर जाम लगता है. जानकारों का कहना है कि जब तक फ्लाईओवर नहीं बन जाता, तब तक मानगो को जाम से निजात नहीं मिलेगी. कहा जा रहा था कि सोनारी पुल बनने के बाद मानगो की सड़कों से वाहनों का बोझ कुछ कम होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब फ्लाईओवर ही एक आसरा है. लेकिन, अभी तक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है.



