जमशेदपुर : जमशेदपुर के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में तैनाती के बाद रैफ के जवानों ने मंदलवार को मानगो में परिचयात्मक अभ्यास के दौरान फ्लैग मार्च किया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर आयोजित यह फ्लैग मार्च मानगो के संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो थाने से आरंभ हुए फ्लैग मार्च में शामिल रैफ के जवान वहां से मानगो चौक पहुंचे एवं वहां से मुंशी मोहल्ला मस्जिद तक गए. वापसी में मानगो चौक पर आकर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ. इन दिनों रैफ का फैमैक्स अभियान चल रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत यह फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व रैफ के डिप्टी कमांडेंट पतरस पुर्ती कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि रैफ हमेशा जन मानस के साथ है. रैफ का उद्देश्य है कि शहर का हर आम व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करे. अराजक तत्वों में दहशत का माहौल बना रहे. इसी को लेकर यह फ्लैग मार्च किया गया है. फ्लैग मार्च में मानगो के थाना प्रभारी विनय कुमार और शांति समिति के अध्यक्ष अजमेरी खान भी शामिल रहे.




