
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में शनिवार को एनआरसी सीएए और इनपीआर के विरोध में आयोजित जनसभा के दौरान झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दुलाल भुइयां द्वारा मारवाड़ी समाज के विरोध में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज मारवाड़ी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां इनके द्वारा उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गए के माध्यम से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि ऐसे भ्रष्ट नेताओं के आपत्तिजनक बयान पर सरकार त्वरित कार्रवाई करें. अन्यथा मारवाड़ी समाज पुरजोर तरीके से विरोध शुरु कर देगा.
उन्होंने बताया कि देश और राज्य के विकास में सबसे ज्यादा टैक्स मारवाड़ी समाज के व्यवसाई ही देते हैं. ऐसे में अगर जनप्रतिनिधि किसी खास वर्ग पर आपत्तिजनक बयानबाजी करते हैं तो निश्चित तौर पर उनकी भावनाएं प्रभावित होती है. वहीं श्री अग्रवाल ने मारवाड़ी समाज के एक कार्यक्रम के दौरान पिछले मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस बयान का हवाला देते हुए अंजाम की ओर इशारा किया जिसमें उन्होंने कहा था कि मारवाड़ी समाज पैसे निकाले अन्यथा उनके ठिकानों पर छापेमारी होगी. जिसका परिणाम वे भुगत चुके हैं यानि कहीं ना कहीं मारवाड़ी समाज सरकार के खिलाफ अपनी आवाज मुखर करते नजर आ रहे हैं.






