जमशेपुर: गद्दी डेवलपमेंट क्लब एवं सैल्यूट तिरंगा के बैनर तले गद्दी मोहल्ला नियर इमाम बारा जुगसलाई परिसर में फ्री मेगा मेडिकल कैम्प लगाया गया. जिसमें 472 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गयी.यह कार्यक्रम सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के देखरेख की गई.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में झारखंड गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन कुमार दास उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
इस मेगा कैम्प में हृदय रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ , आंख रोग विशेषज्ञ, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ ,फिजीशियन ,चाइल्ड स्पेसलिस्ट,स्कीन स्पेसलिस्ट ,ब्लड शुगर जांच,फेफड़े की जांच ,फूल बॉडी चेकअप आदि डॉक्टरों ने अपनी सेवाएम फोर्टिस हॉस्पिटल की देख रेख में दी.उक्त अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की समाज के युवा पीढ़ी आगे बढ़कर सेवा के लिए कार्य करते हैं वो प्रशंसनीय हैं. अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा का लाभ पहुंचे इसके लिए किया गया ये प्रयास बहुत ही सार्थक सोच को दर्शाता हैं. सरदार शैलेंद सिंह ने कहा कि ये कैम्प इस मायने में अभूतपूर्व है क्योंकि एक छत के नीचे सिर्फ जांच ही नहीं बल्कि इलाज और दवा की भी सुविधा लोगो को दी जा रही हैं. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोगी मिश्रा,ज्योति मिश्रा, संतोष सिन्हा,माणिक मल्लिक,सामू मल्लिक,फरीद गद्दी, शकील गद्दी, अफजल गद्दी, इशाक गद्दी, अजय पांडेय,सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, आरपी सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का सफल संचालन गद्दी डेवलपमेंट के सचिव सैफ गद्दी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में तौसीफ गद्दी, शाहरुख गद्दी, निसार गद्दी, आमिर गद्दी, इबरत गद्दी, शाहिद गद्दी, रिजवान गद्दी, सगीर अख्तर,बिक्की गद्दी,खुशीद गद्दी,आशिफ गद्दी,आजम गद्दी, सौदागर गद्दी ,वसीम गद्दी, फिरोज गद्दी उर्फ सेती भाई,अब्दुल गद्दी ,मोहम्मद अली गद्दी एवं अन्य टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.



