• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mining department action : जमशेदपुर में अवैध खनन को लेकर होगी सख्त कार्रवाई, इको सेंसेटिव जोन में अवैध खनन व क्रशर को लेकर वन विभाग के रेंजर को फटकार, उपायुक्त ने दिये सख्त आदेश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई. बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई. साथ ही नदियों से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित व ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई. बैठक में खनन विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत एवं परिवाद की समीक्षा करते हुए अवैध खनन, ईट भट्ठा, प्रदूषण मामले, इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन के प्राप्त शिकायत मामले पर संलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने गत माह अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए अंचलाधिकारी एवं थाना स्तर से अवैध खनन की रोक थाम हेतु की गई कार्रवाई को नाकाफी बताया तथा अपने अपने क्षेत्रों बड़े माफियाओं पर कार्रवाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया. वन विभाग के रेंजर को इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन, क्रशर संचालन की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई न किये जाने पर फटकार लगाई तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया. खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में टास्क फोर्स के द्वारा कार्रवाई तथा जुर्माना वसूली में मात्रात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इस वर्ष कुल 245 निरीक्षण, 84 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 198 वाहन जब्त कर 68 लाख 45 हजार 674 का जुर्माना वसुला गया जबकि पिछले 1 माह में टास्क फोर्स के द्वारा खनिजों के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई हेतु 25 जगहों पर जांच करते हुए 839 टन बालू, चिप्स, कोयला आदि खनिज को जब्त की गई है. इस दौरान 23 हाईवा, 4 ट्रैक्टर, 1 मिनी ट्रक सहित कुल 28 वाहनों को जब्त कर 8 प्राथमिकी दर्ज कर 5.52 लाख की वसुली की गई है. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए. उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों, संचालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जनहित और राज्यहित में खनन गतिविधियों को पूरी तरह कानून के दायरे में संचालित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त रुख अपनाएगा. बैठक में उपायुक्त के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएमओ सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

October 22, 2026
Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व
खबर

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

October 21, 2026
Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान
खबर

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

October 21, 2026
Next Post

Jamshedpur dc action against illegal activities : जमशेदपुर में मादक पदार्थों के कारोबार पर लगेगा लगाम, चलेगा अभियान

xlri Jamshedpur : एक्सएलआरआइ के वार्षिक ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन कॉनक्लेव में देश की बड़ी कंपनियों के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने लिया हिस्सा, डायरेक्टर ने कहा - एजिलिटी , सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी का संतुलन ही फ्यूचर सप्लाई चेन की असली ताकत

Intuc gig workers federation : ऑल इंडिया गीग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स फेडरेशन का हुआ गठन, शैलेश पांडेय उपाध्यक्ष मनोनीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News