Jamshedpur : टेल्को के खड़गाझार स्थित संजय नगर के होल्डिंग नंबर-112 निवासी पिछले रविवार (13 सितंबर 2020) की सुबह 10-00 बजे के बाद से लापता बताये जाते हैं. इस संबंध में लापता अंबिका प्रसाद महतो की पुत्री शांति देवी ने बताया है कि उनकी उम्र करीब 60 वर्ष है. रविवार की सबह करीब 10:00 बजे वह घर से आजाद मार्केट के लिए निकले थे. लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटे. पिछले एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब और उन्हें भूलने की बीमारी थी. शांति देवी ने बताया है कि पिता अंबिका प्रसाद महतो को ढूंढ़ने में मदद के लिए पुलिस से भी गुहार लगा चुकी हैं. लापता अंबिका प्रसाद महतो का रंग सांवला है. उन्होंने काला पैंट व सफेद कमीज पहन रखा है. साथ में साइकिल है. किसी को पता चले, तो मोबाइल नंबर 9334985926 या 7488497053 पर सूचित किया जा सकता है.









