जमशेदपुर : मिशन मोदी अगेन पीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी है. इसके साथ ही संगठन ने श्री खड़गे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इस मांग को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष रॉकी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. वहां संगठन की ओर से भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन में कहा गया है कि मिशन मोदी अगेन 2024 की जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम के कार्यकर्ता भारत सरकार ने मांग करते है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा जो भारत के प्रधामंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई, वह शब्द भारतीय संस्कृति में बहुत ही हेय दृष्टि से देखा जाता है. मिशन मोदी अगेन पीएम 2024 के कार्यकर्ता इस कथन की पुरजोर निंदा करते हैं एवं भारत सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे शब्द बोलने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई की जाए.




