जमशेदपुर : साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 8 एवं 9 मई को मदर्स क्लब की सदस्यों के लिए दो दिवसीय स्किल बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्कूल के मदर्स क्लब की सदस्यों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

वर्कशॉप के पहले दिन, सोमवार को स्कूल की एक्सीलेंस कोऑर्डिनेटर बिंदु आहुजा ने बेकिंग, आइसिंग एवं आइसक्रीम मेकिंग का प्रशिक्षण दिया. इससे प्रतिभागी माताओं में खुशी देखी गयी कि अब उन्हें बाजार से डब्बाबंद उत्पाद मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. शिविर में उन्होंने जाना कि घर में तैयार होनेवाले इन उत्पादों में परिवार के हर सदस्य की पसंद के अनुसार फ्लेवर प्रयोग किये जा सकते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

दूसरे दिन प्रतिभागियों ने शिविर में कार्ड एवं लिफाफा निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया. ऐसे उत्पादों की हर घर में जरूरत पड़ती है. यह प्रशिक्षण शिविर राजश्री आगीवाल के द्वारा आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित स्कूल की प्राचार्या आशु तिवारी, स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव डॉ डीपी शुक्ला व जूनियर कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा त्रिपाठी के अलावा टाटा एक्सीलेंस इन एजुकेशन प्रोग्राम, टीप के प्रतिनिधियों ने भी क्लब की सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की. मदर्स क्लब की मॉडरेटर अर्चना सिंह के साथ मालती मुखर्जी ने इस शिविर के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई.




