जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में पांच विकास योजनाओं का सांसद विद्युत वरण महतो ने शिलान्यास किया. इसके तहत सोनारी स्थित सीनियर सिटीजन पार्क राम मंदिर के सामने में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु सांसद निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य, नाई जागृति संघ सामुदायिक भवन में सांसद निधि से स्वीकृत ऊपरी तल सार्वजनिक सीढ़ी निर्माण कार्य, निर्मल नगर में बजरंगबली पूजा मैदान के समीप सांसद निधि से स्वीकृत सौंदर्यीकरण एवं पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य का नारियल फोड़कर एवं पूजा अर्चना के साथ विधिवत शिलान्यास किया गया. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही सोनारी के निर्मल नगर, 6 नंबर गली में सांसद निधि से स्वीकृत पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों का उत्साह, स्नेह एवं समर्थन अत्यंत प्रेरणादायक रहा. क्षेत्रवासियों से संवाद कर अन्य आवश्यकताओं एवं आगामी विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई. सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि सोनारी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं जनसेवा के लिए हमारा संकल्प सदैव अटूट रहेगा. (नीचे भी पढ़े)

जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से हम निरंतर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करते रहेंगे. कार्यक्रम में विशेष रूप सम्मिलित पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि पश्चिम विधानसभा चितरंजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार,सोनु ठाकुर, सुनिल सिंह, पूरण वर्मा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, चिंटू सिंह, कृष्ण यादव, नेहा साहू, मनोज कुमार मिश्रा, प्रमाशीष महतो, बिराज डे, आदित्य दुबे, दीपक नाग, हीरालाल रजक, शंकर सिंह, केके सिंह, उदय ठाकुर, प्रदीप गोराई, तापस नन्दी, अमर दास, संत कुमार, प्रदीप सिंह, विजय कुमार, प्रदीप सिंह, सुरज गोराई, पियूष श्रीवास्तव, विनोद उमंग, केशव दा, बोस दा, दीपक सिंह, धर्मदेव प्रसाद, भरत सिंह एवं पार्टी के समर्पित समर्थकजन सम्मिलित थे.







